प्लस टू विद्यालय पीरो में घुसकर शरारती तत्वों ने शिक्षक को पीटा

गुरुवार को भी विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों ने किया था हुड़दंग, शिक्षक व छात्र छात्राओं में भय का माहौल

पीरो.

अनुमंडल मुख्यालय स्थित प्लस टू विद्यालय पीरो के एक शिक्षक की शरारती तत्वों ने वर्ग कक्ष में घुसकर उस वक्त पिटाई कर दी जब वे बच्चों को पढ़ा रहे थे. घटना को अंजाम देते समय शरारती तत्व गमछा से अपना चेहरा ढंके हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो पायी. मारपीट की इस घटना में शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिनका इलाज पीरो अस्पताल में कराया गया. पीड़ित शिक्षक कुशजी कुमार मूल रूप से रोहतास जिले के बिक्रमगंज थानांतर्गत मानी गांव के रहनेवाले हैं, जो वर्ष 2017 से यहां पदस्थापित हैं. बताया जाता है कि गुरुवार को भी विद्यालय में विवाद हुआ था, जिसके कारण पुलिस को बुलाना पड़ा था. समझा जाता है कि गुरुवार की हुई घटना के बाद शिक्षकों द्वारा पुलिस को सूचना देने के प्रतिक्रिया स्वरूप शुक्रवार को शरारती तत्वों ने शिक्षक के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है. जख्मी शिक्षक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो में कराया गया. घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज सिंह को पीड़ित शिक्षक ने बताया कि प्रायः हरदिन शरारती तत्व विद्यालय परिसर में घुसकर छात्राओं पर छींटाकशी, शिक्षकों के साथ गाली-गलौज व मारने पीटने की धमकी देते रहते हैं. विद्यालय परिसर में अक्सर छात्रों के साथ-साथ दूसरे अवांछित तत्व भी प्रवेश कर जाते हैं. मारपीट के उक्त मामले में पीड़ित शिक्षक ने अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है. मौके पर पहुंची पीरो थाना की पुलिस ने पीड़ित शिक्षक से आवश्यक पूछताछ के बाद मारपीट करने वाले शरारती तत्वों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >