आरा : खेत से लौट रहे व्यक्ति की नहर में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ किसान की नहर में डूबने से मौत हो गई. खेत से घर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर एवं कुसुम्ही टोला गांव के बीच बड़की नहर में डूबने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई. मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के 53 वर्षीय पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

खेत से लौटते समय फिसला पैर

मृतक के भतीजे वीर बहादुर सिंह ने बताया कि वह गुरुवार की दोपहर खेत से बिचड़ा (बिया) का बोझा सिर पर लादकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान भगवतीपुर और कुसुम्ही टोला गांव के बीच बड़की नहर के पास उनका अचानक पैर फिसल गया, जिससे वे सीधे नहर में गिर पड़े और गहरे पानी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो परिजनों को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया.

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया.

बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी सोनामती देवी, दो पुत्र सुबोध कुमार व विकास कुमार और एक पुत्री बबीता कुमारी है. इस दुखद हादसे के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है और पत्नी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : गया जी : तीन दिन की बारिश से टूटी सड़क बनी परेशानी, शिकायत के बाद प्रशासन ने कराया दुरुस्त


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Md. Wasim

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >