प्रेम प्रसंग में घर से फरार प्रेमी युगल दिल्ली से बरामद

नोएडा से गिरफ्तार आरोपित है दो बच्चों का पिता

बिहिया.

बिहिया थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेम प्रसंग में दो बच्चों के बाप संग फरार युवती को बिहिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उतरप्रदेश के नोएडा में छापेमारी कर बरामद कर लिया है. पुलिस ने इस दौरान प्रेमी व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये प्रेमी का नाम प्रदुमन दुबे उर्फ प्रवीण दुबे है, जो कि बहोरनपुर थाना क्षेत्र के पहरपुर गांव निवासी स्व. भुनेश्वर नाथ दुबे का पुत्र है. जानकारी के अनुसार गत् 18 फरवरी को युवती अपने घर से आरा कोचिंग जाने के लिए निकली थी, जहां से दोनों फरार होकर दिल्ली चले गये. युवती के घर नहीं लौटने तथा काफी खोजबीन के बाद उसकी मां ने प्रदुमन दुबे के खिलाफ बिहिया थाने में युवती को बहला-फुसलाकर अगवा करने की नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस को मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से जानकारी मिली कि दोनों ही दिल्ली में छुपे हुए हैं, जिसके बाद बिहिया थाना के एएसआइ मनोज कुमार व कांस्टेबल प्रियंका कुमारी ने यूपी के गौतम बुद्ध नगर जिला के नोएडा पुलिस के सहयोग से एक मकान में छापेमारी की, जहां से युवती को बरामद करते हुए आरोपित प्रेमी व्यक्ति को गिरफ्तार कर मंगलवार को बिहिया ले आयी. थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि बरामद युवती के मेडिकल जांच व कोर्ट में बयान दर्ज कराने में पुलिस जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >