MBA में एडमिशन का एक और मौका, इंटरव्यू में अनुपस्थित अभ्यर्थी 11 सितंबर तक कर लें ये काम

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा के एमबीए विभाग ने सत्र 2026 में दाखिले के लिए एक अंतिम अवसर प्रदान किया है. जो अभ्यर्थी 31 अगस्त को ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सके थे, वे 11 सितंबर तक विभाग में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं. अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेज और अनुपस्थिति का वैध कारण प्रस्तुत करना अनिवार्य है.

Arrah News: वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय (वीकेएसयू), आरा के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस (एमबीए विभाग) ने सत्र 2026 में नामांकन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, वैसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने एमबीए पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन किया था, लेकिन पूर्व निर्धारित तिथि 31 अगस्त 2026 को आयोजित ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और पर्सनल इंटरव्यू (पीआई) में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके थे, उन्हें अपनी स्थिति स्पष्ट करने का एक अंतिम अवसर प्रदान किया गया है.

11 सितंबर तक विभाग में व्यक्तिगत रूप से करना होगा संपर्क

जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि छूटे हुए सभी अभ्यर्थी आगामी 11 सितंबर 2026 को अपराह्न 3:00 बजे तक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट साइंस में पहुंचकर संतोष कुमार से व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित कर सकते हैं. अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आवेदन पत्र की प्रति तथा 31 अगस्त को आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित न होने का ठोस व वैध कारण संबंधी प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.

वैध कारण और दस्तावेजों की जांच के बाद ही नामांकन पर होगा विचार

विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया है कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कारणों और साक्ष्यों की सत्यता जांचने के बाद ही उनके एमबीए पाठ्यक्रम में नामांकन से संबंधित अग्रिम कार्रवाई पर विचार किया जाएगा. यदि प्रस्तुत कारण संतोषजनक और वैध नहीं पाए गए, तो आवेदन पर आगे कोई प्रक्रिया नहीं होगी. इसके साथ ही विभाग ने यह भी चेताया है कि निर्धारित समय सीमा यानी 11 सितंबर की दोपहर 3 बजे के बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन या अनुरोध पर विचार करने या न करने का सर्वाधिकार केवल विभाग के पास सुरक्षित रहेगा.

Also Read: भोजपुर: बड़हरा में बाढ़ के बीच ‘संकटमोचक’ बनी SDRF की टीम; पांच दिनों में 100 से अधिक ग्रामीणों को रेस्क्यू कर पहुंचाया सुरक्षित स्थान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आशुतोष पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >