छठीहार में शराब के नशे में तमंचे पर डिस्को और हर्ष फायरिंग में 24 गिरफ्तार

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव अख्तियारपुर से बुधवार की रात पकड़े गये सभी आरोपित बच्चे के छठीहार में नाच प्रोग्राम के दौरान शराब के नशे में हो रहा था तमंचे पर डिस्कोघटनास्थल से एक यूएसए मेड ऑटो पिस्टल और तीन खोखा बरामद

आरा.

गजराजगंज थाने की पुलिस ने एक बच्चे के छठीहार में हर्ष फायरिंग करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने क्षेत्र के बड़का गांव में छापेमारी कर छठीहार में हर्ष फायरिंग और शराब के नशे में तमंचे पर डिस्को करने में 24 लोगों को गिरफ्तार किया है.

सभी को बुधवार की रात बड़का गांव निवासी हरेराम यादव के दरवाजे पर आयोजित नाच प्रोग्राम के दौरान गिरफ्तार किया गया. सभी रिश्तेदार, दोस्त और सगे संबंधी हैं. घटनास्थल से एक पिस्टल और तीन खोखा बरामद किया गया है. जांच के दौरान गिरफ्तार सभी आरोपितों की शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया. पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज की ओर से गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी गयी. उन्होंने बताया कि बुधवार की रात सूचना मिली कि गजराज गंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव अख्तियारपुर गांव में हरेराम यादव के घर भतीजे के छठीहार में शराब के नशे में कुछ लोगों द्वारा नाच-गान के साथ हर्ष फायरिंग भी की जा रही है. उस पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल एक टीम गठित की गयी. ओपी इंचार्ज चंचल कुमार महथा के नेतृत्व में पुलिस टीम बड़का गांव पहुंची और हरेराम यादव के घर की घेराबंदी की. उस दौरान उसके दरवाजे पर बने सामियाने में नाच देख रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने 24 लोगों को पकड़ लिया. हालांकि अंधेरे और संकीर्ण गली का फायदा उठाकर दो लोग भाग निकले. इधर, ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के दौरान सभी के शराब पीने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया. बाद में तलाशी के दौरान सामियाने के पास से एक पिस्टल (जिस पर केजीएफ मेड इन यूएसए ऑटो के आर पिस्टल लिखा था) और तीन खोखा बरामद किया गया. पूछताछ में सभी ने हरेराम यादव के भतीजे के छठीहार में खुशी में फायरिंग करने की बात स्वीकार की. हालांकि पिस्टल के बारे में किसी द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गयी. सभी लोगों से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि फायरिंग किसने की ओर हथियार किसका है.

26 लोगों पर प्राथमिकी दर्जइस संबंध में विपिन राउत के बयान पर हरेराम यादव सहित 26 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापेमारी टीम में दारोगा रुपेश कुमार, सोनी कुमारी, एएसआइ नरेंद्र कुमार, पंचानन पासवान, मनीष कुमार सिंह और प्रकाश तांती के अलावे अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. गिरफ्तार अभियुक्त : बड़का गांव अख्तियारपुर गांव निवासी हरेंद्र यादव, हरेराम कुमार यादव, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़का डुमरा गांव निवासी कुंदन कुमार, रतन दुलारपुर गांव निवासी सुमित कुमार, महंथ यादव, कौशिक दुलारपुर गांव निवासी धनोज कुमार यादव, नीतेश कुमार, रतनपुर गांव निवासी अमरदीप यादव, नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा निवासी अंकुश यादव, अभिराज कुमार, सूरज यादव उर्फ विशाल यादव, तेजू यादव, पीयूष कुमार, कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया निवासी रवि कुमार, इटाहना गांव निवासी मिथिलेश कुमार, ऋषिकेश कुमार, गजियापुर गांव निवासी मनोज कुमार यादव, पंकज कुमार सिंह, गुंडी गांव निवासी धर्मवीर यादव, बिहिया थाना क्षेत्र के तेघरा गांव निवासी राम कुमार, पिंटू कुमार यादव, डुमरिया गांव निवासी निशांत कुमार सिंह, धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव निवासी अरुण कुमार और पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र के लहखोदिया चौक निवासी प्रदुम कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर