रेडीमेड दुकान में लगी भीषण आग,लाखों की संपत्ति राख

चांदी चौक स्थित रेडीमेड कपड़े की दुकान में हुई घटना

कोईलवर. चांदी थाना क्षेत्र के चांदी चौक स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गयी. घटना सोमवार दोपहर 12 बजे के बाद की है. आग इतनी भयावह थी कि जबतक उसे बुझाया जाता, तबतक आग ने पूरी दुकान को जलाकर राख कर दिया. अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर गयी है. दुकान सकड्डी पंचायत के नरही की पूर्व सरपंच रिंकी देवी के बेटे विक्रांत सिंह की द लग्जरी वर्ल्ड शोरूम थी. आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है. जानकारी के अनुसार नरही निवासी विक्रांत सिंह की चांदी चौक पर कपड़े की दुकान द लग्जरी वर्ल्ड अवस्थित थी. दोपहर 12 बजे के आसपास जब वह दुकान में पूजा पाठ कर काउंटर पर बैठे थे, तभी अचानक धुआं दिखाई दिया. जबतक दुकान के कर्मी और मालिक कुछ समझ पाते आग ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया और विकराल रूप धारण कर लिया. आनन-फानन में इसकी सूचना चांदी थाने और अग्निशमन को दी गयी, जिसके बाद चांदी थाना और अग्निशमन की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगी. हालांकि जबतक आग पर काबू पाया जाता, तबतक आग ने दुकान की लगभग सारी संपत्ति को जलाकर राख कर दिया था. दुकान के मालिक विक्रांत सिंह ने बताया कि अगलगी में करीब 25 लाख रुपये के रेडीमेड कपड़े और अन्य वस्तुएं जलकर खाक हो गयी हैं. इधर चांदी थानाध्यक्ष ने बताया कि चांदी चौक स्थित रेडीमेड दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी. तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया. प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने का कयास लगाया जा रहा है. अगलगी में दुकान की लगभग संपत्ति जल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >