सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार युवतियां जख्मी, रेफर

कोईलवर थाना क्षेत्र के धनडीहा ठाकुरबाड़ी के समीप हुई घटना

कोईलवर . थाना क्षेत्र के कोईलवर-धनडीहा पथ पर धनडीहा ठाकुरबाड़ी के समीप एक स्कूटी पर सवार दो युवतियां सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गयीं. स्थानीय राहगीरों द्वारा उन दोनों को उठाकर कोईलवर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल आरा भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया दुर्गा मंदिर मिडिल स्कूल निवासी अरविंद प्रसाद की तीन बेटियां ज्योति रौशनी और नंदनी एक ही स्कूटी पर सवार होकर घर से निकली थी. दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब धनडीहा से कोईलवर की ओर आने के क्रम में धनडीहा ठाकुरबाड़ी के समीप असंतुलित होकर सड़क के दाहिने ओर जा गिरी. असंतुलित होकर गिरी दो युवतियां नंदनी और रोशनी बुरी तरह जख्मी होकर बेहोश पड़ी थीं. इसी क्रम में कोईलवर से घर जा रहे धनडीहा निवासी सचिन सिंह की नजर सड़क किनारे बेहोश पड़े घायलों पर पड़ी, जिसके बाद अन्य राहगीरों की सहायता से उसने घायलों को कोईलवर अस्पताल पहुंचाया. बुरी तरह जख्मी दोनों युवतियों की स्थिति चिंताजनक देखते हुए उन्हें आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया. ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने बताया कि दोनों के पैर में काफी चोटें आयी हैं और कई जगह से टूट गया है. इधर घटना के बाबत अन्य प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धनडीहा की ओर से एक स्कूटी पर दो युवतियां और एक बाइक पर एक युवक और एक युवती बैठकर तेज गति से कोईलवर की ओर आ रहे थे. तेज गति से आ रही बाइक एक युवती को बिठाकर आगे आगे चल रही थी. स्कूटी जैसे ही ठाकुरबाड़ी के पास पहुंची सड़क घुमावदार होने के कारण तेज गति की वजह से घूम नहीं सकी. तेज गति से आ रही स्कूटी सड़क किनारे दाहिने ओर जा गिरी जहां बड़े बड़े पत्थर पड़े थे. असंतुलित होकर गिरने के बाद युवतियों में चीख पुकार मच गयी, जिसके बाद प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >