वाहनों से 272 लीटर विदेशी शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब चार लाख रुपये

आरा.

मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. सहायक आयुक्त मद्य निषेध, भोजपुर रजनीश के नेतृत्व में मद्य निषेध विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्र में विदेशी शराब जब्त की गयी है.

नौ मार्च को वाहन जांच के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर एक वैन में छिपा कर रखी 155.520 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी, वहीं एक एक्सयूवी कार से 117 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी. गिरफ्तार तस्करों में मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना अंतर्गत हुसैनपुर पचरुखिया गांव निवासी मदन प्रसाद यादव के पुत्र विपिन कुमार, उसी जिले के मुसहरी थाना अंतर्गत राजवाड़ा गांव निवासी नंदलाल साहनी का पुत्र चंदन कुमार, समस्तीपुर जिले के ताजपुर हरहर ओपी अंतर्गत मालपुर वार्ड नंबर-3 निवासी अरुण महतो का पुत्र मुन्ना कुमार तथा समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत जटमलपुर वार्ड नंबर-7 निवासी राजू महतो का पुत्र प्रशांत कुमार है. गिरफ्तार आरोपितों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है. दोनों वाहनों से 180 एमएल का 1514 पीस में 272.520 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब चार लाख रुपये है. शराब उत्तरप्रदेश से हाजीपुर एवं पटना ले जायी जा रही थी. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राज कुमार राजा के साथ-साथ मद्य निषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >