भोजपुर : तरारी में अभियान बसेरा की पहल, 9 भूमिहीन परिवारों को मिला तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा

तरारी अंचल में 'अभियान बसेरा' योजना के तहत 9 भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए तीन-तीन डिसमिल जमीन का पर्चा बांटा गया। यह पहल बेघर परिवारों को अपना पक्का मकान बनाने की उम्मीद जगाती है।

राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'अभियान बसेरा' के तहत तरारी अंचल क्षेत्र के चिह्नित किए गए भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा वितरित किया गया.

प्रखंड मुख्यालय स्थित अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित एक संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी (सीओ) राणा अक्षय प्रताप सिंह और प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) कुंदन कुमार ने संयुक्त रूप से कुल 9 भूमिहीन परिवारों को 3-3 डिसमिल जमीन का पर्चा सौंपा.

सबको छत उपलब्ध कराने को संकल्पित है सरकार: अधिकारी

इस अवसर पर बीडीओ कुंदन कुमार और सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर बेघर और गरीब परिवार को रहने के लिए छत प्रदान करने को लेकर पूरी तरह संकल्पित है. इसी उद्देश्य से ग्रामीण इलाकों में आवास योग्य सरकारी जमीनों को चिह्नित कर भूमिहीन परिवारों को पर्चा दिया जा रहा है.

अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि अंचल क्षेत्र के सभी चिह्नित भूमिहीन परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवश्यकतानुसार जमीन का पर्चा उपलब्ध करा दिया जाएगा, ताकि वे अपना पक्का मकान बना सकें.

करथ पंचायत के लाभुकों को मिला पर्चा, कई अधिकारी रहे मौजूद

आयोजित कार्यक्रम में करथ पंचायत के कुल 9 चयनित परिवारों को जमीन का पर्चा प्रदान किया गया. पर्चा पाकर सभी गरीब परिवारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी.

इस मौके पर बीडीओ कुंदन कुमार, सीओ राणा अक्षय प्रताप सिंह, मनरेगा पीओ रामशंकर चौबे, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय कांत चौधरी, प्रखंड पंचायती राज अधिकारी (BPRO) विश्वजीत कुमार के अलावा कई हलका कर्मचारी, राजस्व कर्मचारी और पंचायत सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan tripathi

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >