'लाल गाड़ी अभियान' का बड़ा असर, भोजपुर में तीन महीने में 24,832 बेटिकट यात्री पकड़े, रेलवे ने वसूले ₹1.20 करोड़

दानापुर मंडल का 'लाल गाड़ी अभियान' बेटिकट यात्रियों के खिलाफ बेहद प्रभावी साबित हो रहा है. तीन महीने में 24,832 बेटिकट यात्रियों पर कार्रवाई कर रेलवे ने 1.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है. इस अभियान के कारण ट्रेनों में सुरक्षा व्यवस्था में भी सुधार हुआ है.

Danapur Railway Ticket Checking : पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रा पर रोक लगाने और रेलवे के राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से चलाया गया 'लाल गाड़ी अभियान' लगातार प्रभावी साबित हो रहा है. अप्रैल से जून 2026 तक चले विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान 24,832 बेटिकट और अनियमित यात्रियों पर कार्रवाई करते हुए रेलवे ने करीब 1.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया.

57 विशेष अभियानों में हजारों यात्रियों पर कार्रवाई

पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की पहल पर शुरू किए गए इस अभियान के तहत दानापुर मंडल ने अप्रैल से जून 2026 के बीच कुल 57 विशेष टिकट जांच अभियान चलाए. इस दौरान टिकट जांच टीमों ने बिना वैध टिकट और अनियमित यात्रा करने वाले 24,832 यात्रियों को पकड़ा. इनसे जुर्माने के रूप में करीब 1.20 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त हुआ.

Arrah News :मई में हुई सबसे ज्यादा कार्रवाई

रेलवे के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2026 में 18 विशेष जांच अभियान चलाए गए, जिनमें 7,756 यात्रियों पर कार्रवाई कर 28,05,545 रुपये जुर्माना वसूला गया. मई 2026 में 20 विशेष अभियानों के दौरान 9,299 यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई हुई, जिससे 46,40,260 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. जून 2026 में 19 अभियानों के दौरान 7,777 मामलों में कार्रवाई करते हुए 44,76,925 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए.

बेटिकट यात्रा में कमी, सुरक्षा व्यवस्था हुई बेहतर

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अचानक चलाए जाने वाले जांच अभियानों का असर यात्रियों पर साफ दिखाई दे रहा है. अब अधिक लोग टिकट लेकर यात्रा कर रहे हैं. अनधिकृत यात्रियों की संख्या घटने से ट्रेनों में चोरी, छिनतई, सीटों पर अवैध कब्जा और अन्य सुरक्षा संबंधी घटनाओं में 25 प्रतिशत से अधिक की कमी दर्ज की गई है. इससे महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और आरक्षित टिकटधारकों को भी राहत मिली है.

Bhojpur News : आगे भी जारी रहेगा अभियान

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बेटिकट यात्रा से हर वर्ष रेलवे को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान होता है. इसके साथ ही ट्रेनों में भीड़ बढ़ने और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं. इन चुनौतियों से निपटने के लिए 'लाल गाड़ी अभियान' को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा और अन्य रेलखंडों में भी इसे और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा.

Also read : भोजपुर में ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में चालक की मौत, तीन घायल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >