VKSU MBA Admission 2026 : वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के एमबीए विभाग की ओर से एमबीए प्रवेश परीक्षा 2026 के चयनित अभ्यर्थियों के लिए ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू की तिथि घोषित कर दी गई है. विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों का ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू 31 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाएगा.
चयनित अभ्यर्थियों के लिए तिथि और अनिवार्य उपस्थिति
विभाग ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षाफल की सूची में चयनित सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर उपस्थित होना अनिवार्य है.
विभाग में रिपोर्टिंग का समय तय
अभ्यर्थियों को सुबह 10:30 बजे एमबीए विभाग में ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा.
Also Read : सितंबर में 18 ट्रेनें रहेंगी रद्द, गया-पटना समेत कई रूट की ट्रेनों का बदलेगा रूट; देखें पूरी लिस्ट
अनिवार्य दस्तावेजों के साथ पहुंचने का निर्देश
अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के साथ विश्वविद्यालय द्वारा जारी परीक्षाफल भी अपने साथ रखना आवश्यक है.
