आरा : कोईलवर पुलिस का एक्शन प्लान, अवैध खनन, नशा कारोबार और वारंटियों पर चलेगा विशेष अभियान

Koilwar Crime Meeting : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, कौलावर में आयोजित अपराध गोष्ठी में विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की गई. गंभीर घटनाओं की जांच में तेजी, फरियादियों के प्रति संवेदनशीलता और अवैध खनन व नशा कारोबार पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए.

Koilwar Crime Meeting : भोजपुर जिले के कोईलवर स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर आरा की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी आयोजित हुई. बैठक में कोईलवर, चांदी, गीधा, बबुरा, बड़हरा समेत अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानों के थानाध्यक्ष शामिल हुए. इस दौरान क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई.

गंभीर मामलों की जांच में तेजी लाने का निर्देश

एसडीपीओ ने हाल के दिनों में हुई गंभीर आपराधिक घटनाओं की जांच, अभियुक्तों की गिरफ्तारी और मामलों के उद्भेदन की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को लंबित कांडों का अनुसंधान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा कर शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही लंबित वारंट, इश्तहार और कुर्की मामलों में विशेष अभियान चलाकर त्वरित कार्रवाई करने को कहा.

आरा की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार पर जोर

बैठक में थाना आने वाले फरियादियों और आगंतुकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गए. एसडीपीओ ने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर विधि-सम्मत और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने पर बल देते हुए कहा कि आम लोगों का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए.

अवैध खनन और नशा कारोबार के खिलाफ चलेगा अभियान

अपराध गोष्ठी में अवैध खनन पर प्रभावी रोक लगाने, मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. साथ ही सक्रिय अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और अवैध आग्नेयास्त्रों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया.

नियमित गश्ती बढ़ाने की हिदायत

एसडीपीओ ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

Also Read : आरा में एक दिन में दो बड़ी घटनाएं, ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय अधेड़ की मौत, फरार हत्यारोपी गिरफ्तार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >