भोजपुर : कोईलवर में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

संभावित छात्र आंदोलन और बंद को देखते हुए कोईलवर थाना क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था.

संभावित छात्र आंदोलन और बंद को ध्यान में रखते हुए कोईलवर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को कोईलवर थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

यह फ्लैग मार्च एसडीपीओ सदर-2 रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में तथा थानाध्यक्ष कोईलवर नरोतमचंद्र की अगुवाई में निकाला गया.

इस दौरान थाने के अपर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार मंडल, अन्य पदाधिकारियों, क्यूआरटी (QRT) बल एवं थाना रिजर्व के जवानों ने बाजार के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त की.

बाजार, चौक-चौराहों और रेलवे स्टेशन का किया भ्रमण

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजार, चौक-चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन का भी सघन भ्रमण किया.

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की. पुलिस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें. कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण, सतर्क है पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्तमान में क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सामान्य है. पुलिस लगातार सभी संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर बनाए हुए है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है.

उन्होंने आम नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी आपात स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करने का अनुरोध किया. फ्लैग मार्च के दौरान बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही और पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों में सुरक्षा का माहौल देखने को मिला.

Also Read : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी के परिवार से की मुलाकात, कहा- मिलेगा न्याय


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak kumar gupt

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >