आरा केंद्रीय विद्यालय में छात्र परिषद गठित, अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए चुने गए विद्यार्थी

Kendriya Vidyalaya Arrah Student Council : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आरा में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया. नए स्कूल कैप्टन और विभिन्न पदाधिकारियों ने शपथ ली, जिससे विद्यार्थियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना बढ़ेगी.

Kendriya Vidyalaya Arrah Student Council : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, आरा में सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित किया गया. समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. इसके बाद नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को बैज और सैशे प्रदान कर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई.

प्राचार्य ने बताया नेतृत्व विकास का माध्यम

विद्यालय के प्राचार्य एम. एस. अहमद ने नवनिर्वाचित कैप्टन और वाइस कैप्टन को बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्र परिषद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने सभी छात्र पदाधिकारियों को ईमानदारी, निष्ठा और अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई.

विरेश्वर और पलक बने स्कूल कैप्टन

सत्र 2026-27 के लिए विरेश्वर और पलक भारद्वाज को स्कूल कैप्टन चुना गया. दोनों को विद्यालय के छात्र नेतृत्व की प्रमुख जिम्मेदारी सौंपी गई. समारोह के दौरान उन्हें बैज और सैशे प्रदान किए गए.

सीसीए और स्पोर्ट्स कैप्टन का भी चयन

सीसीए कैप्टन के रूप में हर्षित कुमार और श्रुति कुमारी का चयन किया गया. वहीं स्पोर्ट्स कैप्टन की जिम्मेदारी अतुल्य राज और नैंसी को दी गई. छात्र पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के अनुरूप कार्य करने के लिए शपथ दिलाई गई.

छात्रों को बैच लगाती टीचर

अनुशासन और ग्रीन कैप्टन भी चुने गए

डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में मोहित राज और अनिभा कुमारी को चुना गया. ग्रीन कैप्टन की जिम्मेदारी विक्की कुमार और इशिका सिंह को दी गई. छात्र परिषद के इन पदाधिकारियों से विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की गई.

वाइस कैप्टनों ने भी ली शपथ

वाइस कैप्टन के रूप में अभास कुमार, खुशबू कुमारी, पीयूष कुमार, आरुषी सिन्हा, नीरज कुमार, जिया कुमारी, प्रीतम कुमार, लक्ष्मी कुमारी, प्रिंस कुमार और प्रियांशु कुमारी ने शपथ ली. सभी ने अपने-अपने दायित्वों का निष्ठा और अनुशासन के साथ पालन करने का संकल्प लिया.

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह

छात्र परिषद गठन और शपथ ग्रहण समारोह के दौरान विद्यालय में उत्साह का माहौल रहा. छात्र पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के दौरान अन्य विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई. विद्यालय प्रबंधन ने छात्र नेतृत्व को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ व्यक्तित्व विकास से जोड़ने पर जोर दिया.

मंच संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का मंच संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन पी. एन. मिश्रा द्वारा किया गया. समारोह में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की उपस्थित रही.

शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान डी. के. राय, योगेंद्र बहादुर, निखत शकील, मनीष कुमार, अभिषेक कुमार समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे. सभी ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं.

छात्र नेतृत्व को मिलेगा बढ़ावा

छात्र परिषद के गठन से विद्यार्थियों को विद्यालय की गतिविधियों में नेतृत्व और जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिलेगा. परिषद के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, निर्णय लेने और टीम के साथ काम करने की भावना को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा.

Also Read : कचरा मुक्त होगा आरा? युवाओं के बीच स्वच्छता संवाद, कचरा वर्गीकरण और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार ओझा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >