रोजगार के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: सिलाई-पेंटिंग सिखाने के बहाने दर्जनों महिलाओं से ऐंठी रकम, आरोपी फरार

Job Fraud in Bhojpur : चरपोखरी में रोजगार और प्रशिक्षण के नाम पर दर्जनों ग्रामीण महिलाओं से लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. आरोपियों ने सिलाई-पेंटिंग सिखाने का झांसा देकर प्रति महिला 5,530 रुपये की उगाही की और फिर फरार हो गए.

Job Fraud in Bhojpur : भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र में रोजगार और सिलाई-पेंटिंग प्रशिक्षण का झांसा देकर दर्जनों ग्रामीण महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. हजारीबाग (झारखंड) की एक कथित संस्था के नाम पर "ग्रामीण महिला रोजगार फैब्रिक (पेंटिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम" चलाकर प्रति महिला 5,530 रुपये की उगाही की गई.

झांसा दिया गया था कि प्रशिक्षण पूरा होते ही उन्हें प्रतिमाह सात से बारह हजार रुपये का मानदेय मिलेगा.

कमरे पर ताला मिलने के बाद ठगी का खुलासा

शुक्रवार को जब आरोपी सेंटर नहीं पहुंचा, तो आशंकित महिलाएं उसके किराये के मकान पर पहुंचीं, जहां ताला लटका और कमरा खाली मिला. इसके बाद ठगी का शिकार हुई महिलाओं के होश उड़ गए. मामले में पीड़ित महिलाओं ने चरपोखरी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

आरोपी की पहचान और महिलाओं द्वारा दी गई राशि

चरपोखरी निवासी कश्मीरा कुंवर द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार पटना जिले के मच्छरहाटा निवासी स्व. श्रीराम प्रसाद के पुत्र मणिशंकर प्रसाद ने लगभग 342 महिलाओं के समूह में से 100 से अधिक महिलाओं से नौकरी देने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली.

आरोपी ने भरोसे में लेने के लिए महिलाओं को बाकायदा शपथ पत्र (एफिडेविट) भी बनाकर दिया था, लेकिन पैसे समेटते ही वह रातों-रात फरार हो गया.

पीड़ित महिलाएं और पुलिस की कार्रवाई

पीड़ित महिलाओं में सियाडीह गांव की शैल देवी, रिंकी देवी, ममता देवी, चरपोखरी की सविता देवी, पूजा देवी, शोभा देवी, कश्मीरा तथा पायल छपरा टोला की शैल कुमारी और उर्मिला देवी समेत अन्य शामिल हैं.

Also Read : बोधगया : निरंजना नदी में 18 वर्षीय युवक डूबा, रिवर साइड रोड जाम कर ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, जानिए पांच तस्वीरों में पूरी खबर

शनिवार को पीड़ित महिलाओं ने थाने पहुंचकर पुलिस से गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर मामले की जांच और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >