आरा में फिर लौटी तपिश, 36 डिग्री पार पहुंचा पारा, तेज धूप से लोग बेहाल

आरा में एक सप्ताह की राहत के बाद प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है. तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं.

Arrah Weather : आरा में पिछले एक हफ्ते से बादल और रुक-रुक कर हो रही बारिश से राहत महसूस कर रहे लोगों को रविवार को अचानक बढ़ी गर्मी ने फिर परेशान कर दिया. सुबह से ही तेज धूप और उमस भरे मौसम ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया. दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती धूप ने सड़कों को सुनसान कर दिया और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए.

मौसम में आए इस बदलाव ने खासकर बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ा दी है. जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा. गर्मी के इस तेवर ने लोगों को फिर से सताना शुरू कर दिया है.

Monsoon: धूप से बचने के लिए घरों में कैद हुए लोग

रविवार को हालात ऐसे रहे कि लोग जरूरी काम होने के बावजूद बाहर निकलने से बचते नजर आए. जो लोग घर से बाहर निकले भी, वे सुबह 9 बजे से पहले ही अपने काम निपटा कर लौट गए. वहीं कुछ लोगों ने शाम 4 बजे के बाद ही बाहर निकलना बेहतर समझा.

तेज धूप और गर्म हवा के कारण बाजारों और सड़कों पर भीड़ कम देखी गई. दोपहर के समय कई जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा.

Arrah News : ठंडे पेय पदार्थों की बढ़ी मांग

गर्मी बढ़ते ही शहर में ठंडे पेय पदार्थों की मांग अचानक बढ़ गई है. जगह-जगह लस्सी, बेल का शरबत और सत्तू की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए इन पारंपरिक पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं.

दुकानदारों ने भी गर्मी को देखते हुए अपनी दुकानों में ठंडे पेय का भरपूर इंतजाम कर लिया है. सुबह से लेकर शाम तक इन दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है.

स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

तेज गर्मी को देखते हुए डॉक्टर भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं. खासकर बच्चों और बुजुर्गों को धूप में बाहर निकलने से बचने को कहा जा रहा है. पर्याप्त पानी पीने और हल्के भोजन करने की सलाह दी जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >