जिले के फोटोग्राफरों को दी गयी कैमरे की नई तकनीक की जानकारी

शहर के धोबीघाट स्थित एक निजी होटल में कैनन कंपनी द्वारा भोजपुर जिले के सैकड़ों फोटोग्राफरों को एक कार्यशाला के माध्यम से कैमरे की नई तकनीक की जानकारी दी गयी.

आरा. शहर के धोबीघाट स्थित एक निजी होटल में कैनन कंपनी द्वारा भोजपुर जिले के सैकड़ों फोटोग्राफरों को एक कार्यशाला के माध्यम से कैमरे की नई तकनीक की जानकारी दी गयी. कार्यशाला के आयोजक अपना डिजिटल जोन के प्रबंध निदेशक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य फोटोग्राफरों को उनकी फोटोग्राफी और बेहतर बने और रोजगार में बढ़ोतरी हो इसी उद्देश्य के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया था. कार्यशाला में बतौर प्रशिक्षक थे निकॉन कंपनी के बिहार टेक्निकल हेड मयूरेश सिन्हा जिन्होंने कैमरे की सेटिंग और कुछ फीचर्स के बारे में बारीक जानकारियां दी. साथ ही मनीष कुमार निकॉन कंपनी के बिहार झारखंड के सेल्स मैनेजर ने भी कैमरे के बारे में जानकारी दी इसके साथ ही पटना से आयी मॉडलों साक्षी राज और प्रिया सिंह के साथ जिले के फोटोग्राफरों ने फोटो शूट किया. इस कार्यशाला में शहर के प्रेस छायाकारों को भी गमछा व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया, साथ ही बिहार फोटोग्राफर्स एसोसिएशन भोजपुर के अधिकारियों को भी गमछा वी प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया गया. मंच संचालन प्रदीप रंजन वरिष्ठ फोटोग्राफर कर रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुमित कुमार, अमित मिश्रा, रोहिणी सेल्स पटना के रोहित कुमार और सोनू कुमार चौधरी की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >