आरा स्टेशन से आज इंडिया के किसी भी कोने में जा सकते हैं : आरके सिंह

गड़हनी प्रखंड के बलिगांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन

गड़हनी.

पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा नेता आरके सिंह ने स्थानीय प्रखंड के बलिगांव में बाबा बलीश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में सांसद मद से निर्मित सामुदायिक भवन का सोमवार को उद्घाटन किया. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद एक सभा आयोजित की. अध्यक्षता जगतपाल सिंह व संचालन रणजीत सिंह चौहान ने किया. सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि नेता भ्रष्टाचारी होगा, चोर होगा, तो निर्माण घटिया होगा. पांच लाख लोग हमें वोट दिये उन्हें कैसे भूला दूं. अपने लोग के लिए खड़ा था, हैं और रहूंगा. आप सभी को बता दूं कि सभी लोग अग्रिम बधाई दे रहे हैं. कहा कि राजद के गठबंधन के लोग निकल कर वोट करते हैं, राजद और माले दोनों से अगर जितना है, तो हमें भी निकल कर वोट करना होगा. बाहर जो लोग रहते हैं उन्हें बुलाना होगा. पच्चीस हजार वोट से हार जीत हुई है. गांव-गांव में टीम तैयार करनी होगी, तब अपना प्रतिनिधि होगा. हमारी योजना में कोई कमीशन नहीं है. आरा में जितना काम किया उतना कोई काम नहीं किया. इंडिया के किसी कोने में आरा स्टेशन से जा सकते हैं. चुलु भर पानी में डूब मरें वो लोग जो अपने ही कार्यकर्ताओं से कमीशन लेते हैं. पार्टी के कुछ लोग गद्दारी किये हैं. हम सभी लोग फिर जोश के साथ लगेंगे और फिर जीतेंगे फिर विकास करेंगे. बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे साथ है. वर्तमान सांसद की कार्यशैली की चर्चा करते हुए कहा कि विकास कार्यों से अलग हो उन्हें जिताने में शामिल जनप्रतिनिधियों को पानी में डूब मरना चाहिए. भाजपा नेता अजय सिंह ने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद के हार जाने से पूरे भोजपुर में विकास कार्य ठप हो गया है. इनके कार्यकाल में भोजपुर संसदीय क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा था. मौके पर मदन स्नेही, डॉ बिनोद सिंह, आसनारायण सिंह, कुंदन सिंह तोमर, अमरीश सिंह तोमर, पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, दुर्गा शंकर परमार, काशीनाथ सिंह, ललन सिंह, ललन यादव,निर्मल सिंह समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >