टेलीविजन देखने को लेकर भाई से हुआ विवाद, बहन ने लगायी फांसी

गंभीर हालत में आरा सदर अस्पताल में कराया गया इलाज

आरा.

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़का गांव (अख्तियारपुर) में बुधवार की रात टेलीविजन देखने को लेकर बड़े भाई से झगड़ा के बाद बहन ने पंखे में दुपट्टा बांध कर खुदकुशी करने का प्रयास किया. इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी है. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

जानकारी के अनुसार उक्त किशोरी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बड़कागांव (अख्तियारपुर) गांव निवासी श्रीकांत राम की 15 वर्षीया पुत्री रीना कुमारी है. इधर, उक्त किशोरी की मामी मंजू कुमारी ने बताया कि रविवार की रात वह कमरे में टेलीविजन देख रही थी, तभी उसका मांझिल भाई आया और उससे टेलीविजन का रिमोट मांगने लगा. नहीं देने पर दोनों के बीच रिमोट को लेकर छीना-झपटी होने लगी. उसी दौरान टेलीविजन टूट गया, जिसके बाद दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई. तभी गुस्से में आकर उसने पंखे में दुपट्टा बांधकर गले में फांसी लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया, जिससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >