छपरा निवासी युवक पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज

जख्मी के बयान पर तीन नामजद व तीन अज्ञात बने आरोपित

आरा.

सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप बुधवार की शाम छपरा निवासी अभिषेक यादव पर फायरिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जख्मी अभिषेक यादव के फर्दबयान पर सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहा गांव निवासी उत्तम सिंह, ध्रुव सिंह एवं संजय सिंह को नामजद व तीन अज्ञात को आरोपित बनाया गया है. दिये गये बयान में अभिषेक यादव द्वारा बताया गया है कि उनके दोस्त विवेक तिवारी का ससुराल सिन्हा गांव में है.

18 फरवरी को उनके बेटे का छट्ठी था, जिसमें उसके दोस्त विवेक तिवारी का उत्तम सिंह से विवाद हुआ था. उसने बताया कि उसके दोस्त विवेक तिवारी की पत्नी एवं ससुराल वालों द्वारा उसके खिलाफ दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए आरा महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है, जिसको लेकर उसके दोस्त विवेक तिवारी को आरा महिला थाना द्वारा बुधवार को थाने पर बुलाया गया था. जिसे लेकर दोनों महिला थाना आये थे. इसी बीच जब वे लोग जब महुली घाट पहुंचे. तभी उत्तम सिंह वहां आया और ताबातोड़ उनके दोस्त विवेक तिवारी पर फायरिंग कर दी. इस दौरान उसे गोली लग गयी. बता दें कि सिन्हा थाना क्षेत्र के महुली घाट के समीप बुधवार की शाम सारण (छपरा) जिले के छपरा नगर थाना क्षेत्र के निवासी शैलेंद्र कुमार राय के पुत्र अभिषेक यादव को फायरिंग के दौरान गोली लग गयी थी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये थे. इधर, सिन्हा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि जख्मी अभिषेक यादव के फर्दबयान पर उत्तम सिंह सहित तीन नामजद एवं तीन अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Devendra dubey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >