चलती ट्रेन में चढ़ रही थी अधेड़ महिला, गिरने से गयी जान

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

आरा.

आरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर सोमवार की सुबह ट्रेन से गिरकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतका पीरो थाना क्षेत्र के जमुआवं गांव निवासी चंद्र मोहन शर्मा की 45 वर्षीया पत्नी कुसुम देवी हैं. इधर मृतका के भतीजे चंदन कुमार ने बताया कि वह अपने बेटे के साथ पीरो स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर अपना दवा लेने के लिए पटना जा रही थीं. जाने के क्रम में वह आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर तीन पर ट्रेन से पानी लेने के लिए उतरी थीं, तभी ट्रेन खुल गयी. इसके बाद वह ट्रेन पर चढ़ने लगीं. उसी दौरान वह असंतुलित होकर ट्रेन से गिर पड़ी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. इसके बाद उनके साथ रहे लड़के द्वारा फोन कर इसकी सूचना उन्हें और परिजनों को दी गयी. सूचना पाकर परिजन आरा रेल थाना पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवायी. बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्री प्रियंका देवी, नेहा देवी व दो पुत्र राहुल कुमार एवं रमेश कुमार हैं. घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >