माइक्रो फाइनेंस कर्मी से एक लाख रुपये की हुई लूट

पैसे की वसूली कर लौटने के दौरान अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

कोईलवर. थाना क्षेत्र के मथुरापुर में लोन के पैसे की वसूली कर लौट रहे एक लोन कर्मी से 97730 हजार रुपये लूट का मामला सामने आया है. घटना बुधवार की दोपहर की बतायी जा रही है, जिसे लेकर रोहतास जिले के काराकाट के मोहनपुर निवासी प्रिंस कुमार ने कोईलवर थाने में आवेदन दिया है. उक्त आवेदन में भुक्तभोगी द्वारा कहा गया है कि वो लार्सन एंड टर्बो कंपनी में फील्ड लोन ऑफिसर है. वह कंपनी द्वारा लोन देने के बाद घर-घर जाकर इंस्टॉलमेंट का पैसा लेता है. इसी दरम्यान बुधवार की दोपहर वह बाइक से मथुरापुर गांव की सड़क में रास्ते से जा रहा था, तभी एक बाइक पर सवार तीन लोग पास आये और कट्टा भिड़ा कर बैग छीन लिया. छीने गये बैग में 43 लोगों से लिये गये इंस्टॉलमेंट के 97730 रुपये के साथ कंपनी का बायोमैट्रिक, प्रिंटर, क्रेडिट कार्ड, आधार कार्ड, बाइक की आरसी कापी, पासबुक समेत अन्य कागजात थे. लूटपाट के क्रम में बाइक सवार बदमाशों उसकी बाइक तो छोड़ दी, लेकिन गाड़ी की चाबी लेकर चलते बने. किसी तरह भुक्तभोगी कोईलवर थाना पहुंचा और बुधवार की शाम भुक्तभोगी ने इसकी लिखित सूचना कोईलवर थाना को दी ,जिसके बाद कोईलवर पुलिस भुक्तभोगी के साथ घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >