विकास मित्र की बीमारी से हुई मौत, परिजनों ने ओझा-गुनी का आरोप लगा बगल के बुजुर्ग को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला

एसपी बोले, अभियुक्त ललन मुसहर गिरफ्तार, पुलिस कर रही वैज्ञानिक अनुसंधान

अगिआंव/आरा.

अगिआंव प्रखंड के पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव में शनिवार की रात विकास मित्र कर्मचारी कृष्णा मुसहर की मौत होने के बाद उसके परिवारवालों द्वारा पड़ोस के बुजुर्ग पति मुसहर पर ओझा-गुनी करने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी. घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी है. इस घटना के बाद विकास मित्र कर्मचारी कृष्णा राम के परिवारवाले घर छोड़ मौके से फरार हो गये. इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पवना थाना पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर पवना थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उनका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी तथा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम ललन मुसहर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी स्व.सहतू मुसहर के 70 वर्षीय पुत्र पति मुसहर एवं उसी गांव के निवासी राम अवतार मुसहर उर्फ ढोरा का 32 वर्षीय पुत्र सह विकास मित्र कर्मचारी कृष्णा मुसहर शामिल हैं. इधर मृत कृष्णा मुसहर के पिता राम अवतार मुसहर उर्फ ढोरा ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा मुसहर विकास मित्र में सरकारी कर्मचारी था और दो वर्ष पूर्व उसकी नौकरी लगी थी. वह करीब पांच-छह महीना से बीमार चल चल था. कई जगह उन लोगों द्वारा उसका इलाज भी कराया गया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. इसके बाद वे लोग जब भी और कहीं भी ओझा-गुनी से उसे दिखाते, तो उनके पड़ोसी पति मुसहर का नाम सामने आता था. इसी बीच शनिवार की रात उनके बेटे कृष्णा मुसहर की मौत हो गयी, जिसके बाद वे लोग आक्रोशित हो गये और उन लोगों द्वारा ओझा-गुनी का आरोप लगाते हुए पड़ोसी पति मुसहर की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. हत्या करने के बाद कृष्णा मुसहर के परिवार के सभी सदस्य घर छोड़ फरार हो गये. वहीं, दूसरी ओर मृत कृष्णा मुसहर के पिता राम अवतार मुसहर उर्फ ढोरा ने अपने भतीजे ललन मुसहर पर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर पति मुसहर को मारने की बात कही है. जबकि पुलिस द्वारा बनाये गये मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृत पति मुसहर की मौत मारपीट करने के कारण होना प्रतीत होता है. वहीं कृष्णा मुसहर की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है. उसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत कृष्णा मुसहर अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी राधिका देवी एवं एक डेढ़ वर्ष का पुत्र आदित्य कुमार है. घटना के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतकों के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.वहीं, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि जादू टोना के चक्कर में हुई हत्या के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम ललन मुसहर है. उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की रात्रि में इस घटना की जानकारी मिली, तो पवना थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया. एसपी ने बताया कि यह घटना जादू-टोना से जुडा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर