ट्रक ने बुजुर्ग महिला को कुचला, हालत गंभीर

कोईलवर-चांदी पथ पर फरहंगपुर 22 नंबर बोरिंग के समीप हुई घटना

कोईलवर.

कोईलवर-चांदी पथ पर फरहंगपुर 22 नंबर बोरिंग के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया. इस घटना में बुजुर्ग महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी. आनन-फानन में उन्हें कोईलवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए आरा फिर पटना रेफर कर दिया गया. खबर लिखे जाने तक उनकी स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही थी. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार पटना जिले के बिहटा के बाबूपुर निवासी अंबिका सिंह की 70 वर्षीया पत्नी गंगिया देवी अपने दामाद के श्राद्धकर्म में भाग लेने चांदी के बहियारा जा रही थी. इसी क्रम में कोईलवर-चांदी पथ पर फरहंगपुर के समीप 22 नंबर बोरिंग के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में वे बुरी तरह जख्मी हो गयी. उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आयी थी. घटना के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े और जख्मी अवस्था में उन्हें कोईलवर सीएचसी ले आये जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए आरा रेफर कर दिया गया. हालांकि स्थिति गंभीर होने की वजह से परिजन उन्हें आरा से पटना एम्स लेकर चले गये. कोईलवर सीएचसी में ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गयी हैं. उनके बाएं हाथ और पैर में गंभीर रूप से चोट आयी है .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >