शहर में सड़क किनारे लगा दी जा रही आग, हादसे का डर

कभी भी हो सकती है बड़ी घटना, प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान

आरा. नगर में कई जगह लोगों द्वारा आग लगा दी जा रही है. इससे काफी परेशानी हो रही है. कभी भी भयंकर अगलगी की घटना हो सकती है एवं जान माल की क्षति हो सकती है. इसके बावजूद इसकी निगरानी प्रशासन द्वारा नहीं की जा रही है एवं ऐसे लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की जा रही है. मौलाबाग में ब्रह्मर्षि कॉलेज के पास प्राय: कचरे में आग लगाने से आसपास के घरवालों में भय का वातावरण बना रह रहा है. एक तरफ जिले में प्रतिदिन अगलगी की घटनाओं से लोग परेशान हैं. इसके बावजूद लोगों की सोच में परिवर्तन नहीं हो रहा है. जहां तहां आग लगा दे रहे हैं. इस कारण काफी परेशानी हो रही है. कड़ी धूप एवं पछुआ हवा अगलगी की घटनाओं के लिए काफी सहायक होती है एक चिंगारी से भी अगलगी की बड़ी घटना घट जाती है.

प्रशासन नहीं कर रहा है निगरानी और कार्रवाई :

मुख्य सड़क आग जलाने के बावजूद प्रशासन द्वारा इसकी निगरानी नहीं की जा रही है एवं ऐसे तत्वों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है. गन्ना का जूस बेचनेवालों के द्वारा गन्ना के बचे हुए अवशेष को ब्रह्मर्षि कॉलेज के पास रखकर आग लगाया जा रहा है. आग इतना भयंकर हो रहा है कि कभी भी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता है.

करबासीन गांव में जानवर के चारा के टाल में लगी आग

:

संदेश.

अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करबासीन गांव में जानवर के चारा कुट्टी तथा पुआल के टाल में अचानक आग लगने से पूरा टाल जलकर राख हो गया. जानकारी के अनुसार अजीमाबाद थाना क्षेत्र के करबासीन निवासी पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के जानवर के लिए बनाया गया 15 बीघा का कुट्टी तथा 25 बीघा खेत का पुआल के टाल में रविवार को अचानक आग लगने पूरा पुआल का टाल जलकर राख हो गया. आग बुझाने के लिए थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार अग्निशामक टीम को मौके पर बुलवाया गया. वहीं आग लगने की सूचना पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया गया. संदेश थाना के अग्निशमन चालक जितेंद्र कुमार, कर्मी राजा कुमार मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.