तिलक समारोह में मछली-चावल खाने से डेढ़ दर्जन लोगों की तबीयत बिगड़ी

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह में मछली चावल खाने से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की तबीयत काफी बिगड़ गयी. सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी.

जगदीशपुर.

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भोराही टोला गांव में शुक्रवार की रात तिलक समारोह में मछली चावल खाने से करीब डेढ़ दर्जन लोगों की तबीयत काफी बिगड़ गयी. सभी को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी. सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. घटना को लेकर अफरा-तफरी मची रही. बीमार लोगों में भोराही टोला गांव निवासी मंजय सिंह की पत्नी सविता देवी, विजेश्वर सिंह की पत्नी प्रभावती देवी, सरोज कुमार की पत्नी पूजा देवी, स्व झगड़ू सिंह के पुत्र विमल यादव, नरेश यादव की पत्नी संजू देवी, मंजय यादव यादव की पत्नी मोटरी देवी, काशी सिंह की पुत्री रिया कुमारी, पप्पू यादव की पत्नी मानती देवी, पुत्र आयुष कुमार, भरत सिंह का पुत्र पिंटू कुमार, अक्षय लाल यादव की पत्नी नीतू देवी, आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी वीर बहादुर यादव की पुत्री निशा कुमारी, स्व नारायण यादव के पुत्र गर्जन यादव, वीर बहादुर यादव, उसी थाना क्षेत्र के बाजवा पर गांव निवासी बूचूल यादव एवं असुधन गांव निवासी सरयू का पुत्र बिजेश्वर यादव और चरपोखरी थाना क्षेत्र के पसौर गांव निवासी सीमा कुमारी शामिल है. असुधन गांव निवासी बिजेश्वर यादव ने बताया कि बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव से तिलक जगदीशपुर थाना क्षेत्र के भौराही टोला गांव आयी थी और वे सभी लोग भी उसी तिलक समारोह में शामिल होने के लिए भौराही टोला गये थे. तिलक में मछली चावल और मिठाई बना था. सभी लोगों ने चावल और मछली खाया. उसके कुछ देर बाद ही सभी लोगों को उल्टी, दस्त और पेट में दर्द होने लगा. देखते ही देखते सभी लोगों की तबीयत काफी बिगड़ गयी. उसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. वहीं दूसरी तरफ बिजेश्वर यादव ने तिलक समारोह में बने मछली चावल खाने व फूड प्वाइजनिंग होने के कारण सभी लोगों के तबीयत खराब होने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >