करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार की शाम हुई घटना

आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में सोमवार की शाम करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी उबैदु रहमान का 32 वर्षीय पुत्र मो.सहहज आलम उर्फ सहजाद आलम उर्फ विक्की एवं वह मजदूर था. इधर, मृतक के परिजन ने बताया कि वह दौलतपुर गांव में ही स्थित वॉशिंग वर्कशॉप में काम करता था. सोमवार की शाम जब वॉशिंग वर्कशॉप में काम कर रहा था. इसी दौरान वह करेंट की चपेट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके बाद वहां मौजूद लोग एवं परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लगाया गया, जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया. बताया जाता है कि मृतक कुछ माह बाद सऊदी अरब काम करने के लिए जाने वाला था. वह अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी इंशा परवीन एवं एक पुत्र हमजा आलम है. उसकी मां फिरोजा खातून की मौत एक वर्ष पूर्व बीमारी के कारण हो गयी थी. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी पत्नी इंशा प्रवीण एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >