बिजली के करेंट की चपेट में आने से महाराष्ट्र के राज मिस्त्री की मौत

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमशाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में शुक्रवार की सुबह हुई घटना

आरा.

शाहपुर थाना क्षेत्र के बरीसवन गांव में शुक्रवार की सुबह विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से महाराष्ट्र निवासी राजमिस्त्री की मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा.

जानकारी के अनुसार मृतक महाराष्ट्र के परभणी जिले के पालम थाना क्षेत्र के फुतलाव तंडा गांव निवासी विजय जाधव का 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार यादव है. वह पेशे से राजमिस्त्री था. इधर मृतक के फूफा गोपीनाथ राठौर ने बताया कि गांव में हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसको लेकर वह गुरुवार को ही महाराष्ट्र से बरीसवन गांव आया था. शुक्रवार की सुबह वह मंदिर के बाहर खाना बना रहा था, जहां बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा था. जैसे ही वह खाना बनाने के लिए नीचे बैठ रहा था, तभी वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए शाहपुर रेफरल अस्पताल से सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई में छोटा था. उसके परिवार में मां सुनीता बाई एवं एक भाई रूसी जाधव है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां सुनीता बाई एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >