कोईलवर पीएसएस से पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद

सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक गुल रहेगी बिजली

आरा.

विद्युत शक्ति उपकेंद्र, कोईलवर में मेंटेनेंस कार्य के लिए 16 अक्टूबर गुरुवार को सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 बजे तक कोईलवर पीएसएस से निर्गत सभी फीडरों से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.

इससे कोईलवर नगर पंचायत सहित धनडीहा, कुलहड़िया, सकड्डी, चंदा, राजापुर, दौलतपुर, पचैना, सोनघट्टा, कायमनगर, बीरमपुर और आसपास के लगभग 35 से 40 गांव प्रभावित रहेंगे. वहीं 33 हजार कोईलवर-गीधा फीडर में मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह 11:00 बजे से संध्या 04:00 तक उक्त फीडर से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >