बिहारी मील व कोईलवर फीडर से चार घंटे गुल रहेगी बिजली

सुबह 11: 00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक कटेगी बिजली

आरा.

विद्युत शक्ति उपकेंद्र पावरगंज, गोढ़ना रोड के पीएसएस से निर्गत 11 केवी बिहारी मिल एवं कोईलवर फीडर में मीटरिंग यूनिट लगाने के लिए 13 अक्टूबर सोमवार को सुबह 11: 00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक गोढ़ना पीएसएस से निर्गत बिहारी मील एवं कोईलवर फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.

इस कारण बिहारी मील फीडर से गोढ़ना मोड़, बिहारी मील पेट्रोल पंप, अनाइठ प्रेस, बिस्कोमान, न्यू कॉलोनी, एकता नगर, बाजारी मुहल्ला, पोखराज लॉज, अनाइठ ठाकुरबाड़ी आदि के आसपास के क्षेत्र, पिपरहिया, गुठौला, भुसौला, हसनपुरा, जमीरा , बरौली, अलीपुर, लक्ष्मनपुर आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >