40 किलो गांजा के साथ पांच तस्कर धराये, छह मोबाइल जब्त

यात्री बस में सीट के नीचे छिपा कर तस्करी के लिए लाया जा रहा था गांजा

पीरो. गांजा तस्करों के खिलाफ भोजपुर पुलिस ने बड़ी करवाई करते हुए 40 किलो गांजे के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस क्रम में पुलिस ने पांचों तस्करों के पास से छह मोबाइल भी बरामद किया है. रविवार को एसपी नीरज कुमार ने प्रेस वार्ता में मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि गत आठ मई की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांजा तस्कर एक यात्री बस में सबसे पिछली सीट के नीचे भारी मात्रा में गंजा छिपाकर भोजपुर जिले में तस्करी के लिए ला रहे है. सूचना मिलने के बाद हसनबाजार ओपी प्रभारी सर्वेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी. इसके बाद जैसे ही उक्त यात्री बस ही मझियाव के समीप पहुंची, पुलिस टीम ने बस को रोककर उसकी तलाशी शुरू की. तलाशी के क्रम में बस की सबसे पिछली सीट के नीचे दो बोरे में छिपाकर रखी गयी करीब 40 किलो गांजा पुलिस ने बरामद की. इसके बाद पुलिस टीम ने उक्त गांजे की खेप को ले जा रहे बेलाउर निवासी महावीर पासवान, मोती रवानी, दर्शन छपरा निवासी सोनू कुमार, मनियछ निवासी दीपक कुमार और पचरुखिया निवासी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार पांचों तस्करों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल भी बरामद किया है. एसपी के अनुसार गिरफ्तार किये गये पांचों तस्करों से पूछताछ कर तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इसके अलावा जब्त किये गये मोबाइल की भी छानबीन की जा रही है गांजा के साथ गिरफ्तार पांचों तस्करों के खिलाफ हसनबाजार ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गयी है और सभी को जेल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >