बिहार में अपराध चरम सीमा पर : पशुपति

समाजसेवी चंद्रिका सिंह यादव की पुण्यतिथि पर बिहिया में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने किया सभा को संबोधित

बिहिया.

बिहिया प्रखंड के भड़सरा गांव में समाजसेवी चंद्रिका सिंह यादव की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस मौजूद रहे. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दीप जला कर किया. समारोह के दौरान पूर्व मंत्री समेत अन्य वक्ताओं ने चंद्रका सिंह यादव के तैलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए सामाजिक कार्याें में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला और उनके रास्ते पर चलने का आह्वान किया. वहीं, पशुपति पारस के बिहिया पहुंचने पर हाथी, घोड़ा और सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ विशाल जुलूस निकाला गया, जो कि बिहिया नगर से समारोह स्थल चार किलोमीटर दूर भड़सरा तक गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि बिहार में आठ महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है, जिसमें इस भ्रष्टाचारी सरकार को हर हाल में हटाना है. उन्होंने आरा में सोमवार को तनिष्क शोरूम लूट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है. नीतीश जी के 20 सालों के शासन से जनता तंग आ चुकी है और इस बार परिवर्तन होना तय है. इस दौरान उन्होंने स्व. चन्द्रिका सिंह यादव के पुत्र व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी सिंह उर्फ तेजनारायण सिंह यादव की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पुत्र धन्य है जो अपने माता-पिता के कृतियों को याद करता है. इस मौके पर स्व. चंद्रिका सिंह यादव की बहु और मझौली पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी, पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश्वर सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे. समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुखिया ब्रह्मेश्वर राय ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >