आरा में एंबुलेंस के तहखानों से 388 लीटर विदेशी शराब बरामद, हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार

भोजपुर में एंबुलेंस के गुप्त तहखाने से 388 लीटर विदेशी शराब बरामद, हरियाणा से पटना ले जाई जा रही थी खेप। पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार।

Liquor seized from ambulance in Arrah : आरा जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध को गुप्त सूचना मिली कि हरियाणा से एक एंबुलेंस के माध्यम से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना ले जायी जा रही है.

गुप्त सूचना पर टीम ने की कार्रवाई

सूचना के आधार पर सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध भोजपुर ने निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की. टीम द्वारा बक्सर-पटना फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रतनपुर यात्री शेड के पास वाहनों की जांच शुरू की गयी. इसी दौरान एक मारुति सुजुकी ईको एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली गयी.

एंबुलेंस के भीतर बने तहखाने से शराब बरामद

चार गुप्त तहखानों में छिपाकर रखी थी शराब

तलाशी के दौरान एंबुलेंस में बने चार गुप्त तहखाने मिले. इन्हीं तहखानों से कुल 2160 पीस में 388.800 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. जब्त एंबुलेंस पर उत्तर प्रदेश का निबंधन नंबर दर्ज है. बरामद शराब को हरियाणा से पटना ले जाया जा रहा था. जब्त शराब की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गयी है.

हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान टीम ने एंबुलेंस चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला थाना क्षेत्र के हसनगढ़ गांव निवासी अजय, एमआईटी रोहतक थाना क्षेत्र के चुलियाणा गांव निवासी दिनेश और सांपला थाना क्षेत्र के हसनगढ़ गांव निवासी गोपाल के रूप में हुई है. तीनों गिरफ्तार आरोपितों को अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया.

मद्यनिषेध टीम रही शामिल

छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा और सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के अलावा मद्यनिषेध विभाग के सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोहम्मद वसीम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >