भोजपुर : पहली सोमवारी पर शिव मंदिरों में उमड़ेंगे श्रद्धालु, जलाभिषेक की तैयारी पूरी

भोजपुर में सावन माह की पहली सोमवारी पर शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. शिवालयों को सजाया गया है और जलाभिषेक की विशेष व्यवस्था की गई है. इस वर्ष सावन में चार सोमवार होंगे, जिन पर विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी.

Bhojpur Sawan Somwari 2026 : भगवान शिव को प्रिय सावन माह की शुरुआत हो चुकी है. आज पहली सोमवारी है, जिससे शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है. सावन की पहली सोमवारी को लेकर मंदिरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं.

मंदिरों में जहां साज-सजावट व रंग-रोगन किया जा रहा है, वहीं श्रद्धालुओं के आगमन व विधि-व्यवस्था के इंतजाम का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. दूर-दराज से आने वाले शिव भक्तों के आगमन व उनके ठहराव की व्यवस्था में मंदिर प्रबंधन जुटा हुआ है, जिससे श्रद्धालु शिव आराधना व जलाभिषेक कर सकें.

इस वर्ष सावन माह में कुल चार सोमवार होंगे, जिसमें महादेव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. जिले के तमाम शिव मंदिर व देवालय श्रद्धालुओं के लिए तैयार हैं.

प्रमुख शिव मंदिरों में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

आरा के पतलेश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, महादेवा शिव, बाबा लंगटनाथ धाम, कुंडेश्वर महादेव, बहरी महादेव, संगमेश्वर महादेव, खंडोल आदि शिव मंदिरों में बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़ महादेव को जलाभिषेक के लिए उमड़ती है. सावन चढ़ते ही वातावरण में चतुर्दिक हर-हर महादेव का जयघोष सुना जा सकता है.

भोर होते ही मंदिरों से वैदिक मंत्रोच्चार की ध्वनि सुनाई देने लगती है. सावन को लेकर सभी बड़े व प्रसिद्ध शिव मंदिरों का रंग-रोगन किया गया तथा बिजली बल्बों की लड़ियों से सजाई गई. सभी प्रसिद्ध शिव मंदिरों में आस्था का जनसैलाब उमड़ने लगा है.

बाल, वृद्ध, युवा, महिला सभी वर्ग के श्रद्धालु सोमवारी व्रत व शिव पूजन तैयारी में जुट गए हैं. वातावरण शिवमयी हो गया है.

बाबा लंगटनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

उदवंतनगर के ऐतिहासिक बाबा लंगटनाथ धाम स्थित शिव मंदिर में दूर-दूर से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे हैं. इस वर्ष सावन महीने में चार सोमवारी मिलेंगे. शिव भक्तों को पूजा-अर्चना के लिए पर्याप्त समय मिल रहा है.

3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त व 24 अगस्त को सोमवारी है. लंगटनाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि पहली सोमवारी को बाबा लंगटनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखकर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar ojha

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >