करजा गांव से युवक लापता, पिता ने थाने में दिया आवेदन

16 सितंबर की शाम से लापता है युवक

बड़हरा.

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेमरिया पड़रिया पंचायत के मोहनपुर करजा गांव निवासी सौरभ कुमार पिछले कई दिनों से लापता है. इस संबंध में सौरभ के पिता धर्मवीर सिंह ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया है कि 16 सितंबर की शाम करीब सात बजे सौरभ कुमार अपनी बाइक से घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. धर्मवीर सिंह ने थाने में दर्ज आवेदन में आशंका जतायी है कि उनका पुत्र कहीं अप्रिय घटना का शिकार हो गया है या फिर किसी ने बहला-फुसलाकर अपहरण कर लिया है. बताया है कि सौरभ कुमार अपने मोबाइल (नंबर 9122266368 और 6203224082) भी साथ ले गया है, जो स्विच ऑफ बताता है. परिजन लगातार खोजबीन कर रहे हैं, लेकिन अब तक युवक का कोई अता-पता नहीं चल सका है. पिता ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगायी है कि शीघ्र उनके पुत्र को ढूंढ निकालने की दिशा में कार्रवाई की जाये. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से युवक की खोज में गंभीर पहल करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >