Bhojpuri News : चांदी में नकली हार्पिक की फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में निर्मित-अर्धनिर्मित सामान जब्त

कोईलवर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार के पास चांदी पुलिस ने नकली हार्पिक बाथरूम और टॉयलेट क्लीनर बनाने व पैकिंग करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है.

कोईलवर. कोईलवर के चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार के पास चांदी पुलिस ने नकली हार्पिक बाथरूम और टॉयलेट क्लीनर बनाने व पैकिंग करने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने यह छापेमारी हार्पिक बनाने वाली कम्पनी रेक्टिक बेनिसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शिकायत पर की है. इसे लेकर कम्पनी के जांचकर्ता रंजीत कुमार ने चांदी थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने में दिये गये आवेदन के अनुसार कंपनी के पदाधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि चांदी थाना क्षेत्र के चांदी बाजार स्थित एक मकान में रेक्टिक बेनिसर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम पर नकली हार्पिक की पैकिंग की जा रही है. इसकी शिकायत उन्होंने चांदी पुलिस को सूचना दी. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बलों की एक टीम गठित कर संबंधित मकान में छापेमारी की गयी. छापेमारी के दौरान पता चला कि जिस मकान में नकली हार्पिक की पैकिंग की जा रही थी, वह नरबीरपुर निवासी सुशील कुमार का है.मकान की तलाशी लेने पर कंपनी के 500 एमएल के 1002 पीस हार्पिक की प्लास्टिक बोतलें, 400 खाली बोतलें, नकली ढक्कन, रैपर, पी एंड जी टाइड के 95 एमएल के 990 पीस, एक सील मशीन तथा करीब 50 किलो लूज सर्फ बरामद किया गया.पुलिस ने सभी सामग्री को जब्त कर लिया है.इस संबंध में चांदी थाने में मकान मालिक सुशील कुमार के खिलाफ ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >