नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

व्रतियों ने की सभी तैयारियां पूरी, कल होगा खरना, खरीदारी को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल

आरा.

लोक आस्था व सूर्योपासना का महापर्व छठव्रत का चार दिवसीय अनुष्ठान आज नहाय-खाय के साथ व्रतियों के द्वारा शुरू किया जायेगा. इसे लेकर व्रतियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. इस दिन उपयोग किये जानेवाले सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ लगी हुई है. सभी मुहल्लों में छठ व्रतियों द्वारा किये जा रहे सफाई से आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा. छठ पर्व की पहचान शुद्धता को लेकर भी है. घरों की पूरी तरह सफाई व शुद्ध करने के बाद व्रतियों द्वारा कद्दू, चावल व दाल का प्रसाद बनाया जायेगा. पवित्र जलाशयों में व्रती करेंगे स्नान : नहाय-खाय के दिन छठ व्रतियों द्वारा तालाबों व जलाशयों में स्नान किया जायेगा. इसे लेकर अहले सुबह से ही गंगा नदी, सोन नद, तालाबों व नहरों के किनारे छठ व्रतियों की भीड़ इकट्ठा होने लगेगी.

बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ :

छठ व्रत में पूजा के लिए उपयोग किये जानेवाले नारियल, ईख, कद्दू, गागल सहित अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी के लिए बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही. इन सामान की दुकानें भी काफी आकर्षक ढंग से सजी हैं. मुख्य बाजार से लेकर मुहल्ले की गलियों तक में पूजा सामग्रियों की दुकानें सजी हैं. दुकानों पर श्रद्धालु सुबह से देर शाम तक खरीदारी कर रहे हैं.

कल होगा खरना :

चार दिवसीय छठ व्रत के अनुष्ठान के दूसरे दिन खरना संपन्न होगा. मंगलवार को व्रतियों द्वारा खरना किया जायेगा. खरना के दिन से उपवास शुरू होता है. व्रत करनेवाली महिला 12 घंटे का निर्जला उपवास करती हैं. शाम के वक्त छठी माता को खीर और रोटी से बना प्रसाद चढ़ाया जाता है. साथ ही तमाम मौसमी फल छठी मइया को अर्पित किये जाते हैं. इसके बाद खीर व रोटी के प्रसाद से महिलाएं व्रत तोड़ती हैं.

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किये निर्देश :

सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने निर्देश जारी किये हैं. निर्देश में कहा गया है कि छठ व्रत के लिए नाव का प्रयोग नहीं करें. छठ घाटों व संपर्क पथों पर पटाखों का प्रयोग नहीं करें. छठ व्रत के दौरान तैराकी नहीं करें. पानी की गहराई को देखते हुए प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की गयी है. बैरिकेडिंग से आगे नहीं जाएं. किसी भी लावारिस वस्तु को पाये जाने पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष या कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दें.

पूजा सामग्रियों का क्या रहा दर :

छठ व्रत को लेकर नगर पूजा सामग्रियों की कीमत काफी बढ़ गयी है. सोमवार को गन्ना 40 रुपये प्रति पीस था, जबकि नारियल 60 रुपये, गागल नींबू 40 रुपये, शरीफा 30 रुपये, अनानास 40 रुपये, कद्दू 40 से 50 रुपये, कलसूप 40 से 50 रुपये, नारियल 30 से 40 रुपये में बिक रहे थे. निर्धारित मानक के अनुसार नहीं हुई छठ घाटों पर व्यवस्था : छठ घाटों पर प्रशासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार सफाई सहित अन्य तरह की व्यवस्था अभी तक नहीं हो पाई है. सबसे महत्वपूर्ण संभावना छठ घाट पर भी कहीं-कहीं गंदगी पसरा है .पानी की भी व्यवस्था पूरी तरह नहीं की गई है. इससे छठव्रतियों को काफी परेशानी होगी. छठ व्रत के परिजन स्वयं ही सफाई एवं अन्य व्यवस्था कर रहे हैं.

खराब पड़ी हैं लाइटें : समाहरणालय छठ घाट पर प्रकाश की व्यवस्था पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह द्वारा स्थापित फ्लड लाइट के सहारे छोड़ दी गयी है. जबकि पूर्व में लगायी गयीं लाइटें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं. उनकी मरम्मत अभी तक नहीं की गयी है. अहीरपुरवा छठ घाट पर लोगों ने स्वयं की है सफाई एवं अन्य व्यवस्था : हालत ऐसी है कि अहीरपुरवा छठ घाट पर लोगों ने स्वयं ही छठ घाट की सफाई एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की है. इसके साथ ही प्रकाश की भी व्यवस्था की है. प्रशासन की भूमिका नगण्य है.

किसी भी घाट पर नहीं बना है चेंजिंग रूम :

प्रशासन द्वारा नगर के किसी भी छठ घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था नहीं की गयी है. इससे महिला छठव्रतियों को काफी परेशानी होगी. कपड़ा बदलने में उन्हें समस्या उत्पन्न होगी. भरपूर पानी की भी व्यवस्था नहीं की गयी है. इतना ही नहीं कई छठ घाटों की सफाई भी स्वयं स्थानीय लोगों एवं छठव्रतियों के परिजनों ने की है. प्रशासन की भूमिका केवल बैठकों,निर्देशों एवं निरीक्षणों तक सिमट कर रह गयी है. सड़कों के किनारे पसरा है कचरा : नगर के लगभग सभी सड़कों के किनारे कचरा पसरा हुआ है. जबकि छठ व्रत में सफाई का काफी महत्व है. इसके बावजूद निगम द्वारा कचरे की सफाई नहीं की गयी है. इससे छठव्रतियों को काफी परेशानी होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बियर बरामद, धंधेबाज फरार

जाम से निबटने के लिए बनेंगे नये चेक पोस्ट और डायवर्ट

यह भी पढ़ें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर