श्री-श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश शोभायात्रा

श्रद्धालुओं के लिए शरबत पानी सहित अन्य व्यवस्था की गयी थी

जगदीशपुर.

नगर के वार्ड नंबर एक बाबा योगेश्वरनाथ धाम शिव मंदिर शिवजी पोखरा के समीप हो रहे नौ दिवसीय श्री-श्री रुद्र महायज्ञ की जलभरी शोभायात्रा निकली. जलभरी कलश शोभायात्रा में लगभग एक किलोमीटर लंबी लाइन में काफी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के अलावे हाथी, घोड़े ऊंट भी जलभरी शोभायात्रा में शामिल रहे.

यज्ञ स्थल से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष माथे पर कलश लेकर नेशनल हाइवे 319 होते हुए, नया टोला मोड, बाजार रोड, थाना रोड, कोतवाली, सदर बाजार, चौरस्ता, मंगरी चौक, झांझरिया पोखरा, डीएम रोड होते हुए, शिवजी पोखरा से जल लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी. शोभायात्रा जुलूस में आगे-आगे हाथी घोड़े ऊंट चल रहे थे. जगदीशपुर महंत रामजीवन दास जी महाराज भी शोभायात्रा जुलूस में शामिल रहे. नगर में हो रहे यज्ञ को लेकर माहौल भक्ति मय बना हुआ है. संध्या में प्रसिद्ध कथा वाचक द्वारा कथा वाचक की जायेगी. साथ ही बनारस वृंदावन मथुरा से आए कलाकारों द्वारा रात में रामलीला और रासलीला की प्रस्तुति की जायेगी. यज्ञ मंडप के आसपास एक मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है. जगह-जगह सामाजिक संगठन द्वारा शोभा यात्रा जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के लिए शरबत पानी सहित अन्य व्यवस्था की गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >