एनडीआरएफ की टीम ने कर्मियों को किया प्रशिक्षित

पटना के एनडीआरएफ की 09 बटालियन की टीम ने आपदा को रोकने के लिए किया जागरूक

सहार.

प्रखंड मुख्यालय पर एनडीआरएफ की टीम ने प्रखंड सह अंचल कर्मियों को एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटना में घायलों को पहले खून बहने से रोकने की बात कही गयी ताकि घायलों की जान बच सके.

भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा बिहटा पटना के एनडीआरएफ की 09 बटालियन की टीम ने आपदा को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से क्या-क्या उपाय करने चाहिए इस विषय पर एक दिवसीय जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में 09 बटालियन बिहटा पटना के एएसआइ संजीव कुमार, सीटी उदय कुमार सिंह, संतोष कुमार, मंटू कुमार तिवारी, रमेश कुमार द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. जागरूकता कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना के दौरान में त्वरित कार्रवाई और सही बचाव की जानकारी देना, दुर्घटना के बाद जख्मी व्यक्तियों को घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार देना अति आवश्यक बताया गया, प्रशिक्षण में भाग लेने वाले प्रखंड सह अंचल कर्मियों में अंचल नाजिर राहुल कुमार, जय कुमार, एम ओ सहायक सुनील कुमार, प्रधान लिपिक नीरज कुमार, लिपिक मनोज प्रसाद, प्रिया कुमारी डाटा आपरेटर, अंजलि कुमारी,हरेंद्र चौधरी,झलकी कुअंर सहित अन्य कर्मचारियों और ग्रामीण शामिल थे,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >