आज पांच घंटे तक बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

सहार प्रखंड के गुलजारपुर बिजली सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य चलेगा

सहार.

सहार प्रखंड के गुलजारपुर बिजली सब स्टेशन में मेंटेनेंस कार्य को लेकर शनिवार को पांच घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी. इसकी जानकारी कनिया अभियंता चंदन कुमार ने दी.

उन्होंने बताया कि बिजली सब स्टेशन में शनिवार 12 बजे दोपहर से पांच बजे शाम तक गुलजारपुर बिजली पावर ग्रिड में मेंटेनेंस कार्य किया जायेगा, जिसके कारण शनिवार को पांच घंटे तक सहार क्षेत्रों के सभी फीडरों में बिजली बाधित रहेगी. उन्होंने कहा कि बिजली उपभोक्ता शनिवार दोपहर 12 बजे से पहले सभी जरूरी काम का निबटरा कर लें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >