पावरगंज गोढ़ना रोड पीएसएस से तीन घंटे गुल रहेगी बिजली

शहर के दर्जनों मुहल्लों में सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी सप्लाई

आरा.

विद्युत शक्ति उपकेंद्र, पावरगंज (गोढ़ना रोड) के पीएसएस यार्ड एवं स्विच मेंटेनेंस के लिए 23 सितंबर मंगलवार को सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक गोढ़ना पीएसएस से निर्गत सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. इस कारण गोढ़ना रोड, बिहारी मिल, बहिरो, प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, अनाइठ बाजारी मुहल्ला, बंगाली कॉलोनी, बंधन टोला, स्टेशन रोड, नवादा थाना, पोस्ट ऑफिस रोड, पूर्वी गुमटी, मुर्घटिया, कैलाश नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी, न्यू बहिरो आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के पावर ग्रिड फीडर एवं कोईलवर फीडर से आपूर्ति बाधित रहने से बहियारा, चांदी, गुठौला, पियनिया, जमीरा, दरियापुर, गोढ़ना, बेलाउर, कुसुम्हा, सरथुआ की बिजली बंद रहेगी. वहीं, गणेशपुरी में दोषपूर्ण पोल को बदलने के लिए 23 सितंबर मंगलवार को दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक जीरो माइल पीएसएस से निर्गत जगदेव नगर फीडर एवं वेलाई फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी. इस कारण विष्णु नगर, पाल मार्केट, गणेशपुरी, लहठान भवन, द्वारकापूरी, सूर्यनगर, जगदेव नगर, सिंह कॉलोनी, भेलाई, चौराई, के आसपास के क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी. जबकि एलटी जर्जर तारों को केबुल से बदलने के लिए 23 सितंबर मंगलवार को रात्रि 10:00 बजे से रात्रि 03:00 बजे तक पूर्वी गुमटी पीएसएस से निर्गत शिवगंज फीडर से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी.इस कारण शिवगंज, जेल रोड, चारखम्बा गली, महाजन टोली नं- 1 और 2, डाबर गली, पातालेश्वर नाथ मंदिर, गोपाली चौक, जगजीवन मार्केट एवं मिल्की मुहल्ला, खेताड़ी मुहल्ला के आस पास के क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >