आरा: डीएम के औचक निरीक्षण में बंद मिली पीडीएस दुकान, स्टॉक में गड़बड़ी पर जांच के आदेश

आरा में जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने बलुआ गांव में पीडीएस दुकान का औचक निरीक्षण किया. दुकान बंद मिलने पर जताई नाराज़गी और स्टॉक में अनियमितता पाए जाने पर विस्तृत जांच के आदेश दिए.

Arrah News : आरा जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मंगलवार को आरा सदर प्रखंड की दौलतपुर पंचायत स्थित बलुआ गांव में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान दुकान बंद मिलने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल दुकान खुलवाने का निर्देश दिया.

स्टॉक के भौतिक सत्यापन में मिली अनियमितता

दुकान खुलने के बाद डीएम ने उपलब्ध खाद्यान्न और स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया. जांच के दौरान स्टॉक में अंतर पाए जाने पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए.

बीएसओ से मांगा स्पष्टीकरण

जिलाधिकारी ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (बीएसओ), आरा सदर से इस संबंध में स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि सभी पीडीएस दुकानों का नियमित संचालन, निर्धारित समय पर खुलना और पात्र लाभुकों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से खाद्यान्न वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाए.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम ने स्पष्ट कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता और सुगमता के साथ पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. निरीक्षण के दौरान सहायक समाहर्ता, डीआरडीए के निदेशक, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narendra Prasad Sin

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >