Jawainia Erosion Affected Familie : भोजपुर डीएम मनेश कुमार मीणा ने जवैनिया क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर कटाव से प्रभावित परिवारों की स्थिति एवं उनकी आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी ली, जहां प्रतिनिधियों द्वारा गृहक्षति एवं कटाव के पश्चात पुनर्वास से संबंधित विषयों को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया.
स्थल निरीक्षण और सर्वेक्षण का निर्देश
जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों की समस्याओं को संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला स्तरीय टीम द्वारा जवैनिया क्षेत्र में स्थल निरीक्षण एवं विस्तृत सर्वेक्षण कराकर प्रभावित परिवारों एवं हुई गृहक्षति का समुचित आकलन सुनिश्चित किया जाए.
पात्र परिवारों तक सहायता पहुंचाने की प्राथमिकता
उन्होंने इस बात का स्पष्ट निर्देश दिया कि सर्वेक्षण एवं जांच के आधार पर पात्र प्रभावित परिवारों को नियमानुसार देय सहायता एवं लाभ त्वरित रूप से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे किसी भी जरूरतमंद को परेशानी न हो.
कटाव के बाद पुनर्वास से जुड़े मामले
कटाव के पश्चात पुनर्वास से जुड़े मामलों को भी प्राथमिकता के आधार पर नियमानुसार देखने तथा आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि विस्थापितों का सुचारू रूप से व्यवस्थापन हो सके.
Also Read : गया जी से बैंकॉक जाना होगा आसान, CM सम्राट चौधरी ने बताया कब से शुरू होगी सीधी फ्लाइट
पूर्व में दी गई सहायता और प्रशासनिक प्रयास
प्रशासन के अनुसार पूर्व में 203 प्रभावित परिवारों को नियमानुसार गृहक्षति की राशि उपलब्ध कराई गई है, साथ ही 127 भूमिहीन प्रभावित परिवारों को पर्चा उपलब्ध कराते हुए आवास योजना से आच्छादित किया गया तथा बिलौटी में उनका पुनर्वास सुनिश्चित किया गया है ताकि कटाव से प्रभावित प्रत्येक पात्र परिवार को समयबद्ध सहायता मिल सके.
