मुजफ्फरपुर कांड के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

सरकार के प्रति जतायी गयी नाराजगी

सहार.

भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर के जगन्नाथपुर गांव में 10 वर्षीया दलित समुदाय की नाबालिग बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की घटना व इलाज में हुई घोर लापरवाही को लेकर प्रखंड सचिव दिलीप कुमार पासवान के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला, जो बस पड़ाव में सभा में तब्दील हो गयी. इस दौरान भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार पासवान ने कहा कि ऐसी घटना चरमराती कानून व्यवस्था का प्रतिक है.

उन्होंने कहा कि ऐसी घटना के बाद भी प्रशासन मौन धारण किये हुयी थी, लेकिन भाकपा माले के प्रतिनिधिमंडल के जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया. उन्होंने कहा कि ऐसी घटना राज्य सरकार की दोहरी विफलता को दर्शाती है. एक तरफ नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म और दूसरी तरफ उपचार में आपराधिक उपेक्षा की गयी है. उन्होंने कहा कि पीड़िता की इलाज समय से नहीं किया गया, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री अपनी इस्तीफा दें. मार्च के दौरान भाकपा माले प्रखंड सचिव दिलीप पासवान, मदन सिंह, रामकिशोर राय, रामदत्त राम,अजीत कुमार ,ईमरान , प्रदीप सिंह, अभिनय गुप्ता, विजय भारती, सुनीता कुमारी,सुरेश राम, गणेश ठाकुर, रामानंद ठाकुर, अजय सिंह सहित अन्य कई पार्टी नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEVENDRA DUBEY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >