नतिनी के छठी समारोह में भाग लेने जा रहे नाना की मौत

तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में मारी टक्कर

आरा.

आरा-सासाराम स्टेट हाइवे पर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम बाइक सवार ने साइकिल सवार अधेड को टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौत हो गयी. इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी ललन पंडित के 46 वर्षीय पुत्र सुमन पंडित हैं, जो मजदूर थे. इधर मृतक के दामाद अमरजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह अपने गांव से साइकिल द्वारा अपनी बेटी रीमा देवी की पुत्री के छठी समारोह में शामिल होने के लिए चरपोखरी थाना क्षेत्र के मानसागर गांव जा रहे थे. उसी दौरान दुलारपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उनके साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय ग्रामीण ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. सूचना पाकर स्थानीय थाना वहां पहुंची और उन्हें इलाज के लिए उदवंतनगर पीएचसी ले आयी. सूचना पाकर परिजन भी वहां पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आये, जहां चिकित्सक ने देख उन्हें मृत घोषित कर दिया. टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व चार बहन में तीसरे स्थान पर थे. उनके परिवार में पत्नी रश्मि देवी, तीन पुत्री कंचन देवी, रीमा देवी, सिंपी कुमारी, पुत्र विशाल कुमार एवं निशांत कुमार है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है.उनकी पत्नी रश्मि देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >