पंखे की कुंडी से लटका मिला छात्र का शव, आत्महत्या करने की आशंका

सिन्हा थाना क्षेत्र के कवल छपरा गांव में शनिवार की सुबह पंखे के कुंडी से लटकते छात्र का शव बरामद हुआ है.

आरा.

सिन्हा थाना क्षेत्र के कवल छपरा गांव में शनिवार की सुबह पंखे के कुंडी से लटकते छात्र का शव बरामद हुआ है. शव के मिलने से गांव में आसपास के इलाके में सनसनी मच गयी. वहीं परिजन द्वारा आत्महत्या करने की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार मृत छात्र सिन्हा थाना क्षेत्र के कवल छपरा गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद का 20 वर्षीय पुत्र अनंत कुमार है एवं वह बीए पार्ट वन का छात्र था. इधर मृत छात्र के चचेरे भाई उदय शंकर ने बताया कि शनिवार की सुबह दूध लाने गया. दूध लाने के बाद वह घर वापस आया और छत पर अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर गले में रस्सी बांध पंखे के कुंडी से लटक कर आत्महत्या कर ली. लेकिन परिजनों ने उसे सोचा की बराबर कमरे का दरवाजा बंद कर घंटे पढ़ता था. जब परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने उसके कमरे में गए और उसके कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद परिजन ने उसके कमरे के दीवार में रहे हॉल से झांक कर देखा तो वह पंखे के कुंडी से लटका नजर आया. जिसके बाद परिजन द्वारा दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतर गया. इसके पश्चात परिजन द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया. वहीं दूसरी ओर मृत छात्र के चचेरे भाई उदय शंकर ने उसके द्वारा गले में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है. हालांकि मृत छात्रा ने खुदकुशी क्यों की. इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. बताया जाता है कि मृत छात्र अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. मेरी छात्र के परिवार में मां रिंकू देवी एवं एक बड़ी बहन नीतू कुमारी है. मृत छात्र के पिता दुबई में स्थित ज्वेलरी शॉप में मैकेनिक का काम करते हैं. घटना ना के बाद मृत छात्र घर में हाहाकार मच गया है. इस घटना के बाद मृत छात्र की मां रिंकू देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >