घर से निकले टेंट सह मुर्गी फार्म संचालक का शव बरामद

घर से निकले टेंट हाउस सह मुर्गी फार्म संचालक का हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ.

आरा.

घर से निकले टेंट हाउस सह मुर्गी फार्म संचालक का हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ. उसका शव शाहपुर थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव के खेत में स्थित महुआ के पेड़ के नीचे से शुक्रवार को बरामद किया गया. मृतक के मुंह से खून निकल,बायें पैर की कानी उंगली के अंदर खरोचा एवं कमर के ऊपर छोटा-छोटा बूंद जैसा खून जमने के जैसा निशान पाया गया है. जिसके कारण परिजन द्वारा उसकी मारपीट कर व हत्या कर उसके शव को फेक जाने की आशंका जताया है. जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी राजनाथ महतो का 30 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार सिंह उर्फ लाला है. वह पेशे से टेंट हाउस सह मुर्गी फार्म संचालक था. वह अपने गांव में शिवम टेंट हाउस एवं शाहपुर के वीरपुर गांव में मुर्गी फार्म चलाता था. इधर मृतक के मामा संजय कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार के देर रात करीब बारह बजे वह वीरपुर गांव स्थित अपने मुर्गी फार्म पर था. तभी उसके मोबाइल पर किसी कॉल आया और वह बात करते-करते उससे झगड़ा करने लगा. मोबाइल पर झगड़ते हुए वह अपने मुर्गी फार्म से निकल गया और वापस नहीं लौटा. जिसके बाद परिजन ने उसकी काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे स्थानीय ग्रामीण द्वारा उसके परिजन एवं स्थानीय पुलिस फोन कर सूचना दी की तेतरिया टोला गांव के खेत में महुआ के पेड़ के नीचे उसका शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद सूचना पाकर मृतक के परिजन एवं स्थानीय थाना तेतरिया टोला गांव में घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद पुलिस में शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. वहीं दूसरी तरफ मृतक के मामा संजय कुमार सिंह ने मारपीट कर व उसकी हत्या कर शव को फेंकने का आशंका जताया है. हालांकि उन्होंने अपने मृत भांजे विनोद कुमार सिंह उर्फ लाल के गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है और मृतक फोन पर जिस व्यक्ति से बात करते हुए मुर्गी फार्म से बाहर निकाला था. उसे पर ही मारकर हत्या करने की आशंका जतायी जा रही है. इन्होंने बताया कि उसके मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकालने के बाद ही उसके मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा. बताया जाता है कि मृतक अपने तीन भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में पत्नी गुड़िया देवी व एक पुत्र शिवम एवं एक पुत्री प्रिया है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की पत्नी गुड़िया देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >