नगर निगम कर रहा है डीडीटी पाउडर का छिड़काव

कोरोनावायरस से बचाव को लेकर नगर निगम द्वारा डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. इसके लिए निगम द्वारा 14 छोटी मशीनें खरीदी गयी हैं.

नगर निगम कर रहा है डीडीटी पाउडर का छिड़काव फोटो नंबर -4 – डीडीटी पाउडर का छिड़काव करते कर्मी.आरा. कोरोनावायरस से बचाव को लेकर नगर निगम द्वारा डीडीटी पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है. इसके लिए निगम द्वारा 14 छोटी मशीनें खरीदी गयी हैं. नगर के सभी 45 वार्डों में एक दिन बीच करके छिड़काव करने की नीति पर निगम काम कर रहा है. इस दौरान मंगलवार को वार्ड नंबर 23 में छिड़काव किया गया, ताकि इससे नगरवासियों को सुविधा हो सके. मच्छरों का सफाया हो सके.

मलेरिया जैसे बुखार से लोग बचे रह सकें. छिड़काव कर्मी वार्ड सदस्य की देखरेख में गलियों व घरों में भी छिड़काव कर रहे हैं. इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है. इसके साथ ही कई वार्ड में भी वार्ड सदस्य के नेतृत्व में छिड़काव करने का सिलसिला जारी है, पर अभी भी पर्याप्त मात्रा में छिड़काव नहीं किया जा रहा है. इससे कई मोहल्लों में लोगों को परेशानी भी हो रही है. कई लोगों ने बताया कि वार्ड सदस्यों द्वारा केवल खानापूर्ति की जा रही है. वहीं, एक दिन बीच करके मोहल्लों में छिड़काव की बनायी गयी नीति पर सही ढंग से अमल नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.