भोजपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र के विद्यालयों में चलाया गया साइबर जागरूकता अभियान, दी जानकारी

अर्राह पुलिस ने स्कूलों में छात्राओं के लिए एक विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया. इस अभियान में उन्हें तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीके और सुरक्षित इंटरनेट के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई.

Arrah News : आरा पुलिस मुख्यालय (बिहार पटना) के दिशा-निर्देश पर मंगलवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र के विद्यालयों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस पदाधिकारी द्वारा छात्राओं को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई. इसके अलावे उन्हें सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, मजबूत पासवर्ड रखने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा किसी भी अंजान व्यक्ति के साथ अपने व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा ना करने की भी सलाह दी गई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md. Wasim

Published by: Rajeev Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >