एक-दूसरे के सहयोग से ही हारेगा कोरोना

आरा : कोरोना वायरस से संपूर्ण विश्व परेशान है. हर तरफ कोहराम मचा हुआ है. सभी देश अपने-अपने तरह से अपने नागरिकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. कई देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी भारत में 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की है, […]

आरा : कोरोना वायरस से संपूर्ण विश्व परेशान है. हर तरफ कोहराम मचा हुआ है. सभी देश अपने-अपने तरह से अपने नागरिकों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं. कई देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार ने भी भारत में 21 दिवसीय लॉकडाउन की घोषणा की है, ताकि कोरोना वायरस से बचाने के लिए महत्वपूर्ण उपायों में सोशल डिस्टेंस के नियम का पालन कराया जा सके और लोगों को इस महामारी से बचाया जा सके. पर जैसे भी हो काफी संख्या में लोग लॉकडाउन के निर्देश का पालन कर रहे हैं. हालांकि कई लोग अभी भी काफी लापरवाही कर रहे हैं. इससे सरकार के सारे प्रयास विफल हो सकते हैं और स्थिति भयावह हो सकती है.

इसे लेकर मोबाइल से बात करने पर नगर के कई प्रबुद्धजनों ने लोगों को कई सुझाव दिए तथा स्वयं की जीवन रक्षा तथा समाज के लोगों की जीवन रक्षा के लिए लॉकडाउन को पालन करने की अपील की.लॉकडाउन से ही बचेगा जीवन सरकार ने लोगों के जीवन को बचाने के लिए ही लॉकडाउन की है. वहीं, प्रशासन अपनी पूरी क्षमता से लॉकडाउन का पालन कराने का प्रयास कर रहा है. इससे अपने ही जीवन की रक्षा होगी. फिर इसका पालन करने में क्यों परेशानी हो रही है.

लॉकडाउन से ही जीवन बचेगा : कॉलेजप्रशासन हर तरह की सुविधाएं दे रहा है. कोरोना वायरस एक-दूसरे के संपर्क में आने से फैलता है. अगर सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन नहीं किया गया, तो महामारी को रोकना मुश्किल हो जायेगा. लोग इस बात को समझें. घर से बाहर नहीं आये और लॉक डाउन के उद्देश्य को सफल बनाएं.फोटो नंबर – 6 – सीपी जैन,प्राचार्या, ज्ञान ज्योति उच्च विद्यालयविश्व की स्थिति देखने तथा इतने प्रचार-प्रसार के बाद भी कुछ लोग गंभीर नहीं हो पा रहे हैं. यह अच्छी बात नहीं है. सभी को गंभीरता से इस पर विचार करना चाहिए .14 अप्रैल तक अपने घरों में रहकर इस समस्या को मात देने का संकल्प लेना चाहिए.

कोरोना के कहर से विश्व परेशान है: स्थिति काफी गंभीर है. सरकार के निर्देश का पालन कर इस पर विजय पाया जा सकता है. हम सभी मिलकर सोशल डिस्टेंसिंग से इस महामारी से विजय पाने का संकल्प लें. बहुत आवश्यक होने पर ही सड़क पर निकले.सरकार और प्रशासन को सहयोग दें.

नवीन कुमार मिश्र, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

कौलो डिहरी से 34 लीटर महुआ शराब बरामद

होली की छुट्टी पर ससुराल जा रहे युवक को ट्रक ने मारी ठोकर, रेफर

इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्याइलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में तोड़ा दमतीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछपुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टमनवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम हुई घटनाफोटो नंबर-10, मृृतक का फाइल फोटोआरा. शहर के नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में शनिवार की शाम इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग के दौरान हुए विवाद में किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. इलाज के दौरान शहर के निजी अस्पताल में रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक को काफी करीब से सीने में बीचो-बीच गोली मारी गयी थी. सूचना पाकर नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली. पुलिस ने हत्या के मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार किशोर बिहिया थाना क्षेत्र के झौवां गांव वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शत्रुघ्न सिंह का 17 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार है. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के मौलाबाग मुहल्ले में किराये के मकान पर रहता था. इधर, आदर्श कुमार ने मरने के पहले अपना बयान मीडिया को दिया था. उसके अनुसार कुछ दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर ग्रुप कॉलिंग आया था. तब उसने कॉल रिसीव कर लिया था. उस दौरान ग्रुप कॉलिंग पर बातचीत के क्रम में लोहा यादव नामक लड़के से उसका विवाद हुआ था. उनके बीच गाली-गलौज भी हुआ था. शनिवार की शाम जब वह मौलाबाग मुहल्ले में खड़ा था. तभी एक बाइक पर सवार दो हथियारबंद बदमाश आये और उसे गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा के निजी अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. हालांकि हत्या का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है. बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने एक भाई व एक बहन में छोटा था एवं अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था. उसके परिवार में मां अनुराधा देवी एवं एक बहन बिट्टू कुमारी है. मृतक की मां नर्स है. आरा शहर स्थित निजी अस्पताल में नर्स का काम करती है घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. उसकी मां अनुराधा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.